सतना मध्य प्रदेश:- नगर निगम में परिषद की बैठक में शहर के विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने शहर में चल रहे नामकरण की राजनीति पर सवाल उठाते हुए नगर निगम की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को बेहतर सड़क, अच्छी क्वालिटी का पानी और साफ सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए।
परिषद MIC की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के जगह पर नामकरण के मुद्दों पर अधिक चर्चा होने की बात सामने आ रही है। विधायक ने सार्वजनिक स्थान तालाबों और स्टेडियमों के नामकरण को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि नगर निगम कार्यालय में जिस तरह जन्म और मृत्यु पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग काउंटर चालू हैं, उसी तरह नाम रखने और बदलने के लिए एक अलग काउंटर खोल दिया जाना चाहिए। इस बयान के जरिए शहर की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।
नामकरण से ज्यादा जरूरी है ,सड़क पानी और इकाई के मुद्दे
विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि शहर के विकास का आकलन नामकरण के फैसलों से नहीं होता है, बल्कि आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं से होता है, नागरिकों को बेहतर सड़क और पानी पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए और यह नगर निगम की प्रमुख जिम्मेदारी है।
सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों के नाम रखने या बदलने पर चर्चा करने की जगह पर वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। खराब सड़क के कारण नागरिकों को परेशानी हो रही है, शुद्ध पानी की और सफाई व्यवस्था पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए।
बड़े बजट की जगह पर बुनियादी सुविधाओं पर सवाल?
शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति पर सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा कि विकास का कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है और उसे रफ्तार देने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से मिलने वाली धनराशि और नगर निगम के लगभग 500 करोड रुपए के सालाना बजट या वित्तीय आकार का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया है ,कि इतनी राशि होने के बावजूद भी सड़क और बुनियादी चीजों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विधायक का कहना था कि विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग जनता की जरूरत के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने सड़क के और पीने की पानी और सफाई जैसे सुविधाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है। विकास योजनाओं का लाभ जमीन पर दिखाई देना चाहिए और नागरिकों को रोज की समस्याओं में राहत मिलना चाहिए।
महापौर के आरोप के बाद परिषद की बैठक में पहुंचे थे विधायक
इस पूरे घटना की पृष्ठभूमि में महापौर योगेश ताम्रकार और विधायक सिद्धार्थ शुक्ला कुशवाहा के बीच विकास कार्यों को लेकर हुई बयानबाजी भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार महापौर योगेश ताम्रकार ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक पर सतना के विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया था।
बताया गया कि इसके बाद सिद्धार्थ कुशवाह विधायक जी नगर परिषद बैठक में पहुंचे। उन्होंने बैठक के शुरुआती 20 मिनट तक शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को सदन के सामने रखा।
विधायक की बैठक में मौजूदगी और उनके द्वारा उठाए गए सवालों ने नगर निगम की कार्य प्रणाली विकास कार्यों की प्राथमिकता जनप्रतिनिधियों की जवाब देही को लेकर चर्चा का नया आयाम दिया है।
नगर निगम और महापौर के बीच जुड़े 50 पत्र रखे गए।
बैठक के दौरान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने नगर निगम और महापौर के बीच हुई संबंधित करीब 50 महत्वपूर्ण पत्र भी सदन के पटल पर रखे गए हैं। इस कदम को विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे और संबंधित पत्राचार को परिषद के सामने लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इन पत्रों में किन-किन विषयों का उल्लेख था, उनमें उठाए गए मुद्दों पर परिषद की ओर से क्या प्राथमिकता दी गई है। इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने पर संबंधित तथ्यों के आधार पर स्थित और स्पष्ट हो सकेगी फिलहाल विधायक ने पत्रों को सदन में प्रस्तुत करने और विकास से जुड़े मामलों के बारे में चर्चा खाने को कहा है।
राजनीति से ऊपर उठकर विकास करने की अपील
अपनी बात रखते हुए सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि सतना के विकास से जुड़े मुद्दों पर सभी जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सतना के विकास और जनहित से जुड़े मामलों में जहां भी संघर्ष करने की आवश्यकता होगी वहां शहर से लेकर भोपाल और दिल्ली तक अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।
सतना के विकास में आगे क्या होगा
नगर परिषद की बैठक में उठे मुद्दों के बाद शहर में सड़क और पीने के पानी और सफाई जैसे विकास पर नगर निगम को ध्यान देना पड़ेगा और उम्मीद लगाई जा रही है कि सतना में विकास प्रणाली अच्छी देखने को मिलेगी।






